Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Google+

Rhnn ठियोग- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा  सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस की ओर सेलाई जा रही चार्जशीट में अनेक अहम खुलासे होंगे। अनेक ऐसे मामलों को पार्टी उजागर करने जा रही है जो चौंकाने  वाले हैं। भाजपा  शासनकाल में भ्रष्टाचार व नशाखोरी बढ़ी है भ्रष्टाचारियों  को संरक्षण दिया जा रहा है। सुक्खू ठियोग में प्रदेशव्यापी दौरे के  तहत जनसभा को संबोधित  कर रहे थे। उन्होंने  भाजपा की पोल खोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी  ने  हिमाचल प्रदेश  के साथ  किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। सत्ता में आने पर सेब का आयात  शुल्क 50  फीसदी  करने का नरेंद्र मोदी ने वादा किया था, लेकिन केंद्र  सरकार  के साढ़े चार  साल बीतने पर भी इसे नहीं बढ़ाया। हिमाचल के किसानों बागबानों  को आयात शुल्क  न बढ़ने  से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बार  सेब कारोबार 4000 करोड़  से सिमट कर मात्र एक हजार करोड़ का रह गया।बागबानों को 3000करोड़  का  नुकसान उठाना पड़ा है।सेब का मूल्य भी इस बार बेहद कम मिला। मोदी सरकार ने  किसानों-बागबानों के साथ  धोखा किया है। सुखविंद्र  सुक्खू  ने कहा कि  ठियोग  बाईपास भी अभी तक नहीं बना। भाजपा ने ठियोग के लोगों  को भी छलने का काम  किया है। मोदी सरकार युवाओं का रोजगार छीनने  में भी अव्वल रही है। देश में 6.9% बेरोजगारी बढ़ी है।यह मोदी सरकार के कार्यकाल  की एक और बुरी खबर है। इस मौके पर उनके साथब्लॉक अध्यक्ष  ब्रह्मानंद,  ठियोग  से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक राठौर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, रितेशकपरेट प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, श्री केहर सिंह खाची, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीमती आशा कंवर, प्रदेशमहिलाकांग्रेस महासचिव श्रीमती सत्या गाजटा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष, राजेन्द्र वर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव श्री जे0 पी0वर्मा, श्री विवके थाप्पर, ब्लाॅक युवा कांग्रेस अध्यक्ष,मदन शर्मा, ब्लाॅक महिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती उषाडोगरा, ठियोग शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती कमला शर्मा, जिला एंव ब्लाॅक कांग्रेस के  पदाधिकारियोंसहितसैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here