RHNN शिमला : लॉयनैस क्लब शिमला की शुक्रवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें उमंग बंगा को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में पुष्पा और अंजु चानना को उपाध्यक्ष, गीता को महासचिव, डिंपल को सचिव, इंदु स्वरूप को कोषाध्यक्ष, चेतना को टेमर और कंचन को ट्विस्टर पद पर चुना गया। नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार जताया और लॉयनैस क्लब की बेहतरी के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।